चुनाव दूसरे दलों के लिए है चिंता का विषय, भाजपा की नहीं

Updated at : 13 Apr 2018 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव दूसरे दलों के लिए है चिंता का विषय, भाजपा की नहीं

दुमका : संसद में सदन न चलने देने तथा विकास में विपक्ष द्वारा अवरोध पैदा किये जाने के खिलाफ भाजपा सांसद डॉ नििशकांत दुबे दुमका के उपवास कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर डाॅ दुबे ने कहा कि निकाय चुनाव हो या दूसरे चुनाव, भाजपा के लिए यह कभी चिंता का विषय नहीं रहा […]

विज्ञापन

दुमका : संसद में सदन न चलने देने तथा विकास में विपक्ष द्वारा अवरोध पैदा किये जाने के खिलाफ भाजपा सांसद डॉ नििशकांत दुबे दुमका के उपवास कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर डाॅ दुबे ने कहा कि निकाय चुनाव हो या दूसरे चुनाव, भाजपा के लिए यह कभी चिंता का विषय नहीं रहा है. भाजपा चुनाव को लेकर हमेशा तैयार रहती है, क्योंकि भाजपा का मुद्दा विकास है. इसलिए भाजपा की स्थिति दिनों-दिन मजबूत होती जा रही है. 100 से अधिक आबादी का कोई गांव नहीं, जहां सड़क नहीं है.

किसी भी तबके के व्यक्ति को पांच एकड़ के तालाब बनाने के लिए 4.70 लाख रुपये दिये जायेंगे. 65 हजार के पंप भी दिये जायेंगे. ताकि पटवन का लाभ मिले. पूरे देश में सबसे अधिक 8000 करोड़ रुपये झारखंड को इसके लिए मिला है. इसका लाभ दिखेगा और किसानों की स्थिति भी तेजी से बदलेगी. उपवास कार्यक्रम में मंत्री लोइस मरांडी, जिला अध्यक्ष निवास मंडल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, सुरेश मुर्मू, मुकेश अग्रवाल, मनोज कुमार साह, दिनेश दत्ता सहित बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola