आज धरने में बाबूलाल होंगे शामिल

दुमका : जेवीएम के केंद्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल ने कहा कि विधायक को झूठे मुकदमे में फंसाने के विरोध में सरैयाहाट में धरने के अंतिम दिन पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे एवं संबोधित करेंगे. श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने झारखंड विकास मोरचा के नेता गरीब किसानों की […]
दुमका : जेवीएम के केंद्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल ने कहा कि विधायक को झूठे मुकदमे में फंसाने के विरोध में सरैयाहाट में धरने के अंतिम दिन पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे एवं संबोधित करेंगे. श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने झारखंड विकास मोरचा के नेता गरीब किसानों की लड़ाई लड़ने वाले नेता प्रदीप यादव को जिस प्रकार झूठे मुकदमे में फंसाकर लगभग तीन महीने से जेल में बंद करके रखा है, यह सरकार के तानाशाही रवैये को उजागर करता है.
कहा कि सरकार प्रदीप यादव पर तमाम झूठे मुकदमे वापस ले और उनको रिहा करे. श्री अग्रवाल ने कहा कि झारखंड सरकार जिस प्रकार गरीब किसानों की जमीन को बड़े उद्योगपतियों के लिए अधिग्रहण कर रही है जो राज्य हित में नहीं है. झाविमो भी राज्य के विकास की पक्षधर है, मगर गरीब किसानों आदिवासी को बगैर उजाड़े. क्योंकि इस राज्य में पहले से ही लगभग 30 लाख लोग विस्थापित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




