टायर फटने से बोलेरो पलटा, चार घायल
Updated at : 02 Jul 2017 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी जामा : जामा थाना क्षेत्र के लकड़जोरिया-कमारदुधानी पथ पर विजय बांध के पास एक बोलेरो के पलट जाने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बासुकिनाथ हरिपुर निवासी पलक दत्ता अपने परिवार के आठ लोगों के साथ मसलिया थाना क्षेत्र के […]
विज्ञापन
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी
जामा : जामा थाना क्षेत्र के लकड़जोरिया-कमारदुधानी पथ पर विजय बांध के पास एक बोलेरो के पलट जाने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बासुकिनाथ हरिपुर निवासी पलक दत्ता अपने परिवार के आठ लोगों के साथ मसलिया थाना क्षेत्र के केंदघाटा गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान लकड़जोरिया-कमारदुधानी पथ पर विजयबांध के पास बोलेरो का अगला टायर फट गया. जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.
वाहन में सवार पलक दत्ता, पिंकी देवी, दीया दत्ता व हिरारानी दत्ता के सिर में चोट लगी है. वहीं अन्य सवार को आंशिक चोटें लगी. ग्रामीणों की मदद से उक्त लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने इलाज के बाद पलक दत्ता व पिंकी देवी को खतरे से बाहर बताया. वहीं 13 वर्षीय दीया दत्ता व 50 वर्षिय हिरारानी दत्ता को रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




