दुर्घटना में इलाजरत व्यक्ति की हुई मौत

Updated at : 02 Jul 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में इलाजरत व्यक्ति की हुई मौत

बासुकिनाथ : तालझारी थानांतर्गत करमा गांव के 60 वर्षीय बद्री राउत बीते 29 जून गुरुवार को तालझारी बाजार में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. परिजनों उसे इलाज के लिए देवघर ले गया. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को बद्री राउत की मौत देवघर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : तालझारी थानांतर्गत करमा गांव के 60 वर्षीय बद्री राउत बीते 29 जून गुरुवार को तालझारी बाजार में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. परिजनों उसे इलाज के लिए देवघर ले गया. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को बद्री राउत की मौत देवघर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी.

परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. लोगों ने बताया कि अज्ञात अनियंत्रित बोलेरो ने उसे जोरदार ठोकर मारकर देवघर की ओर भाग गया था. मृतक के परिजनों ने स्थानीय प्रशासन से आर्थिक सहयोग की गुहार लगायी है. वहीं लोगों ने श्रावणी मेले को देखते हुए जगह-जगह पर रोड ब्रेकर लगवाने की मांग की है ताकि वाहनों की गति पर अंकुश लग सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola