Dhanbad News : शादी में शामिल होने नानी घर आये युवक ने फांसी लगा दी जान

Dhanbad News : शादी में शामिल होने नानी घर आये युवक ने फांसी लगा दी जान
Dhanbad News : सुदामडीह थाना क्षेत्र की संवारडीह बस्ती में शादी में शामिल होने नानी घर आये पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी युवक विवेक राय (38) ने बुधवार की की सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सुदामडीह पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है. मृतक की पत्नी रीना देवी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के भुइयांडीह थाना निवासी स्व रासू राय का पुत्र विवेक राय की अपनी पत्नी रीना देवी के साथ तीन मार्च को संवारडीह बस्ती निवासी स्व. बबलू राय के घर शादी में शामिल होने आया था. मंगलवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया. बुधवार की सुबह परिजन उसे जगाने गये, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. दरवाजा तोड़ने पर विवेक को फंदे में लटका देखा. रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा गया. इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना पाकर सुदामडीह पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी.
10 साल पहले हुई थी शादी
: मृतक विवेक राय की शादी 10 वर्ष पहले रीना देवी से हुई थी. वह दिहाड़ी मजदूरी करता था. मां और पिता का पहले मौत हो चुकी है. विवेक शराब का काफी सेवन करता था. सुदामडीह पुलिस ने इस संबंध में यूसी केस दर्ज किया है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




