Dhanbad News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर

Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 13 Apr 2026 2:03 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: तोपचांची जीटी रोड पर हुई घटना, खरखरी का रहने वाला था करण

विज्ञापन

Dhanbad News: तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर कामता गैरेज के समीप सड़क दुर्घटना में घायल बाघमारा थाना क्षेत्र के खरखरी के धोवाटांड़ गांव निवासी युवक करण कुमार रविदास (20) की मौत रविवार को दुर्गापुर के निजी अस्पताल में हो गयी. बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर दो बजे निमियाघाट से तोपचांची की ओर बाइक पर सवार करण कुमार अपने एक साथ साथी के साथ लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह घायल हो गये. बाइक ट्रक के नीचे फंस गयी. इससे करण के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गये. घायल करण के साथी की हालत भी चिंताजनक बतायी जा रही है. घटना के बाद ग्रामीण तथा थानेदार लव कुमार की मदद से घायलों को इलाज के लिए धनबाद भेजा गया. तोपचांची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. घटना के बाद चालक व खलासी फरार हो गये.

घर का इकलौता पुत्र था करण

मृतक करण रविदास बीसीसीएलकर्मी कार्तिक रविदास का इकलौता पुत्र था. उसकी तीन बहनें हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola