Dhanbad: पर्स चुरा कर भाग रही महिला को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad: पर्स चुरा कर भाग रही महिला को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Dhanbad: पर्स चुरा कर भाग रही महिला को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन

Dhanbad: कुमारधुबी बाजार में पर्स चुरा कर भाग रही एक महिला को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ कर कुमारधुबी पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है. पोयलाडीह गांव की अन्ना लोहार अपनी बेटी के साथ खरीदारी करने बाजार आयी थी. इस दौरान एक महिला व उसकी बच्ची उसका पर्स निकाल कर भागने लगी. उक्त महिला ने बच्ची को पर्स देते हुए उसने भागने का इशारा किया. यह देख अन्ना ने शोर मचाया, तो लोगों ने महिला को ुपकड़ लिया. उसने बताया कि पर्स में पांच हजार रुपये थे. सूचना मिलने पर कुमारधुबी पुलिस पहुंची और महिला को ओपी ले गयी. उक्त महिला पहले भी चोरी करते पकड़ायी थी. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पूछताछ में उसने पर्स चुराने की बात से इंकार किया है. इस संबंध में कुमारधु0बी ओपी प्रभारी रोशन मिंज ने बताया कि पर्स चुराने के आरोप में महिला से पूछताछ चल रही है. इससे चोरी की बाइत से इंकार किया है. वह कभी रांची, तो कभी दूसरे जगह अपना पता बता रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola