झरिया में 9 दिनों से जलापूर्ति ठप, झमाडा के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे लोग

Updated:
विज्ञापन

झरिया झमाडा कार्यालय के समीप भूख हड़ताल पर लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झरिया में पिछले 9 दिनों से जलापूर्ति ठप होने के कारण जनता परेशान है. पानी-बिजली उपभोक्ता मंच ने झमाडा कार्यालय के बाहर एक दिवसीय भूख हड़ताल की.

विज्ञापन

झरिया (धनबाद): धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग स्थित भगतडीह झमाडा कार्यालय के समीप झरिया और आसपास के क्षेत्रों में पिछले नौ दिनों से जलापूर्ति ठप रहने के विरोध में पानी-बिजली उपभोक्ता मंच के बैनर तले एक दिवसीय भूख हड़ताल की गई. जल संकट से परेशान लोगों ने झमाडा की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

भूख हड़ताल में बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार नौ दिनों से जलापूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन झमाडा प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है.

आंदोलन को झरिया के विभिन्न व्यवसायी संगठनों का भी समर्थन मिला. कार्यक्रम में उपेंद्र गुप्ता, शिवचरण शर्मा, श्रीकांत अंबष्ट, अनूप साव (पूर्व पार्षद), अरिंदम बनर्जी, राकेश कुमार गुप्ता, दीपक दत्ता, महेश शर्मा, कुंदन मोदक, बसंत अग्रवाल, हेमंत ड्रोलिया, शिव बालक पासवान, अभिजीत राय, मदन राम, अन्ना साव और रामनरेश गोस्वामी सहित कई व्यवसायी शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने झमाडा से अविलंब जलापूर्ति बहाल करने और लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola