ePaper

Dhanbad news : मैथन व पंचेत डैम का बढ़ा जलस्तर, केंद्रीय जल आयोग ने ली रिपोर्ट

Updated at : 16 Jul 2025 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad news : मैथन व पंचेत डैम का बढ़ा जलस्तर, केंद्रीय जल आयोग ने ली रिपोर्ट

Dhanbad news : मैथन व पंचेत डैम का बढ़ा जलस्तर, केंद्रीय जल आयोग ने ली रिपोर्ट

विज्ञापन

Dhanbad news : लगातार हो रही बारिश से मैथन एवं पंचेत डैम का जलस्तर काफी बढ़ गया है. डैम किनारे रहने वाले निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए हाइअलर्ट जारी किया गया है. बुधवार को मैथन डैम में पानी का लेवल 475.36 फ़ीट था. मैथन डैम में इनफ्लो 56 हजार 206 एकड़ फीट है, जबकि मैथन डैम में आउटफ्लो 25 हजार 399 एकड़ फ़ीट है. वही पंचेत डैम में पानी का लेवल 408.38 एकड़ फ़ीट है. इनफ्लो 82 हजार 383 एकड़ फ़ीट, जबकि आउटफ्लो 71 हजार 204 एकड़ फ़ीट है. मैथन डैम का एक गेट एवं तीन गैलरी खोली गयी है. लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मैथन एवं पंचेत डैम के निचले इलाके में रहने वाले लोगों को सचेत किया गया है. लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मैथन एवं पंचेत डैम की स्थिति पर केंद्रीय जल आयोग की जनर है. प्रति घंटा आउटफ्लो एवं इनफ्लो की जानकारी ली जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola