धनबाद: गोंदूडीह में झाड़ियों के बीच मिला वासेपुर के युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
पंचनामा करती पुलिस
धनबाद के गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद हुआ. युवक की पहचान वासेपुर के शाहबाज अहमद उर्फ अमन खान के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
धनबाद. गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह झाड़ियों से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव रेलवे जोनल ट्रेनिंग स्कूल के समीप लाल बंगला के आगे झाड़ियों में मिला. सुबह शव मिलने की सूचना आसपास के लोगों को मिली, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.
मृतक की पहचान वासेपुर स्थित न्यू कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय शाहबाज अहमद उर्फ अमन खान, पिता मकबूल खान के रूप में हुई है. शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गयी.
बैंक मोड़ थाना और गोंदूडीह ओपी पुलिस पहुंची
घटना की सूचना मिलने पर बैंक मोड़ थाना और गोंदूडीह ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की. आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटायी गयी.

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक का शव झाड़ियों तक कैसे पहुंचा. मौत के पीछे किसी तरह की घटना या अन्य कारण है, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, धनबाद भेज दिया है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल युवक की मौत को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है.
ये भी पढ़ें: धनबाद में देर रात मीट दुकान में घुसे हथियारबंद बदमाश, CCTV में कैद हुई ढाई लाख की दुस्साहसिक वारदात
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए