Dhanbad News: नियोजन की मांग को ले काली बस्ती के आउटसोर्सिंग कंपनी में हंगामा, मारपीट
Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 12 Apr 2026 12:18 AM
Dhanbad News: आउटसोर्सिंग कंपनी आरए माइनिंग की घटना, मारपीट में कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर घायल
Dhanbad News: यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (असंगठित) के बैनर तले नियोजन सहित अन्य मांगों के समर्थन में मजदूरों ने कुसुंडा क्षेत्र अंतर्गत गोधर काली बस्ती के समीप संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी आरए माइनिंग इ पैच का सात सूत्री मांगों को लेकर चक्का जाम करते हुए काम बंद करा दिया. इसको लेकर प्रबंधन एवं आंदोलनकारियों के बीच पहले बकझक, फिर मारपीट तक हो गयी. दोनों पक्षों की ओर से थाना में शिकायत दजई करायी गयी है. आंदोलनकारी धनबाद सांसद के समर्थक बताये जाते हैं.
कैसे हुई घटना
बताया जाता है कि शनिवार को कंपनी का काम बंद कराने के बाद आंदोलनकारियों और कंपनी के प्रोजेक्ट इंचार्ज बबलू पात्रो बीच विवाद शुरू हो गया. इस दौरान धक्का-मुक्की के बाद मारपीट तक हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, एएसआइ संजय शर्मा दलबल के साथ पहुंचे और आंदोलनकारियों को समझा बुझा माइंस से बाहर निकाला. मारपीट में घायल आउटसोर्सिंग के प्रोजेक्ट इंचार्ज बबलू पात्रो को इलाज के लिए धनबाद भेजा गया. इधर, सूचना पाकर सीआइएसएफ एसी अरुण जय के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पहुंची और मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी.
पीओ की शिकायत पर मामला दर्ज
न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी के पीओ एके सिंह की शिकायत पर केंदुआडीह थाना में देर शाम गुड्डू चौहान, आकाश वर्मा, सन्नी चौहान, राजेश चौहान, राजकुमार रजवार सहित 50-60 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.
साजिश कर रही कंपनी, मारपीट का आरोप गलत : गुड्डू चौहान
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे यूसीडब्ल्यूयू नेता गुड्डू चौहान व राजकुमार रजवार ने आरोप को गलत बताया है. कहा कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नियोजन सहित अन्य मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग का चक्का जाम किया गया. मारपीट का आरोप सरासर गलत है. कंपनी साजिश के तहत फंसाना चाहती है.विधि-सम्मत होगी कार्रवाई : थानेदार
इस संबंध में केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने कहा कि मामले में शिकायत मिली है. घटना की जांच पड़ताल कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी.आउटसोर्सिंग के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ शिकायत
गोधर में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी में हुई घटना के मामले में सांसद समर्थकों की ओर से प्रदर्शन में शामिल नीलू देवी (बाऊरी) ने केंदुआडीह थाना में लिखित शिकायत दे आरए माइनिंग प्राइवेट ई पैच आऊटसोर्सिग कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बबलू पात्रों सहित सात-आठ लोगो के ऊपर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करते हुए छेड़खानी कर मारपीट का आरोप लगाया है. लीलू देवी का इलाज पुटकी थाना क्षेत्र के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.पुलिस ने लीलू के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










