Dhanbad News: हटिया मोड़ के पास खड़ी कार का शीशा तोड़ दो बैग चोरी
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: स्कूटी सवार दो अपराधी वारदात को अंजाम देकर गोल्फ ग्राउंड की ओर फरार
विज्ञापन
Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. हीरापुर हटिया मोड़ के समीप शनिवार की रात अपराधियों ने सड़क किनारे खड़ी एक कार का शीशा तोड़ कर पीछे की सीट पर रखे दो बैग उड़ा लिये. घटना शनिवार रात करीब 8.30 बजे की बतायी जा रही है. पीड़ित बरवाअड्डा निवासी व्यवसायी देवाशीष मंडल किसी काम से हटिया मोड़ स्थित मधुलिका की दूसरी ओर अपनी कार (जेएच 10इ पी 7711) खड़ी कर मार्केट की ओर गये थे. इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो अपराधी मौके पर पहुंचे और कार का शीशा तोड़कर बैग लेकर फरार हो गये. इस संबंध में देवाशीष मंडल ने धनबाद थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
बैग में नकदी, मोबाइल व दस्तावेज थे मौजूद :
पीड़ित के अनुसार दोनों बैग में करीब आठ हजार रुपये नकद, कई डेबिट व क्रेडिट कार्ड, चेक बुक, मोबाइल फोन समेत अन्य जरूरी सामान रखे थे. मार्केट से सामान खरीद कर वापस कार के पास लौटने के बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली. आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि स्कूटी सवार दो युवक तेजी से गोल्फ ग्राउंड की ओर भागते देखे गये.सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस :
घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन