Dhanbad News : दुर्घटना में घायल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मुंशी की मौत

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : दुर्घटना में घायल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मुंशी की मौत

विज्ञापन

Dhanbad News : तेतुलमारी जीरो सीम निवासी निजी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मुंशी राजेन्द्र गोस्वामी (45) का इलाज के क्रम में गुरुवार की रात दुर्गापुर के अस्पताल में मौत हो गयी. उनकी मौत से जीरो सीम, पांडेयडीह विस्थापित बस्ती तथा पैतृक गांव चीराबाद गोमो में मातम है. पिछले दिनों वह पैतृक गांव चीराबाद से जीरो सीम बाइक से आ रहे थे. इसी दौरान तोपचांची सिक्स लेन पर मवेशी आने से बाइक से गिर कर घायल हो गये. स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए परिजन दुर्गापुर ले गये थे. वहां मौत हो गयी. शुक्रवार को चीराबाद में दाह-संस्कार किया गया. ठघटना पर उपेंद्र प्रजापति, चंदन महतो, गोपाल सिंह, संतोष महतो, अशोक सोनार, सत्यनारायण चौहान, उमेश सिंह, हराधन महतो ने शोक जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola