DHANBAD NEWS : बिना लाइसेंस पकड़े गये टोटो चालक, 65 हजार रुपये जुर्माना
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

डीटीओ व एमवीआइ ने संयुक्त रूप से चलाया जांच सह जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान ऑटो-टोटो चालकों से वर्दी नहीं पहनने पर 20 हजार जुर्माना वसूला गया.
विज्ञापन
संवाददाता,धनबाद.
जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी व मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार ने संयुक्त रूप से पूजा टॉकीज के पास शुक्रवार को जांच सह जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान ्रऑटो व टोटो के कागजात व चालकों की वर्दी जांच की गई. डीटीओ श्री द्विवेदी ने बताया कि ऑटो व टोटो चालकों को ड्रेस कोड फॉलो करने का आदेश दिया गया है. टोटो चालकों को नीला व ऑटो चालकों को खाकी ड्रेस पहनने को कहा गया. इसका पालन नहीं करने पर कई ऑटो व टोटो चालकों से 20 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया. अभियान के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस व इंश्योरेंस की जांच की गयी. बिना लाइसेंस टोटों चला रहे लोगों से 65 हजार रुपये जुर्मना वसूला गया. वहीं बिना रजिस्ट्रेशन के मिले पांच टोटो को जब्त कर थाना भेजा गया. अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, शुभम कुमार, हरीश कुमार तथा परिवहन कार्यालय के कर्मी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










