कृष्ण के प्रेम में आसक्ति नहीं, मुक्ति है : नर्मिता
Updated at : 06 May 2024 1:21 AM (IST)
विज्ञापन

श्रीश्री हरि कीर्तन समिति विलेज रोड, गोविंदपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय संकीर्तन का पहला दिन
विज्ञापन
गोविंदपुर.
राधा और कृष्ण का प्रेम अनूठा है. कृष्ण के प्रेम में आसक्ति नहीं, मुक्ति है. यह कहना है रघुनाथपुर, पश्चिम बंगाल से आईं नर्मिता दे का. वह श्रीश्री हरि कीर्तन समिति विलेज रोड, गोविंदपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय संकीर्तन के पहले दिन शनिवार की रात सस्वर राधा-कृष्ण प्रेम का वर्णन कर रहे थे. इसके पूर्व झरिया रंगदल के राहुल धीबर व निरसा के अमित कुमार ने गीत-नृत्य का ऐसा समां बांधा कि दर्शक घंटों मंत्रमुग्ध देखते रहे. इसके पश्चात बड़ा दल की गायिका का जादू आधी रात तक सिर चढ़कर बोलता रहा. धनबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने भी देर तक संकीर्तन का आनंद उठाया. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष धीरज शर्मा, सचिव रिंकू दास, सह सचिव सुभाष धीबर, कोषाध्यक्ष बादशा धीबर, सह कोषाध्यक्ष जयजीत मुखर्जी, पार्थो धीबर, राजा धीबर, अमित धीबर, नयन धीबर, समा धीबर, आकाश धीबर, रितिक धीबर, अरुण धीबर, विशाल चटर्जी, गौतम धीबर, विभाष धीबर, बाबू चटर्जी आदि सक्रिय हैं.मामस हीरक शाखा गौ माता के लिए लगवायेगी नाद :
भीषणगर्मी को देखते हुए मारवाड़ी महिला समिति हीरक शाखा की ओर से अक्षय तृतीया से अभियान चलाकर गौ माताओं के लिए जगह-जगह नाद रखा जायेगा. ताकि उन्हें पानी के लिए भटकना न पड़े. इस नेक कार्य में समिति की सभी बहनें सहयोग कर रही हैं. समिति की संस्थापक साधना देवरालिया ने बताया : अभी हम कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. 12 मई को मातृत्व दिवस पर भी कार्यक्रम का आयोजन की तैयारी चल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




