Dhanbad News: नॉर्थ तिसरा कांटा घर में हजारों की चोरी

Dhanbad News: नॉर्थ तिसरा कांटा घर में हजारों की चोरी
Dhanbad News: तिसरा थाना क्षेत्र के नार्थ तिसरा कांटा घर के समीप स्थित ड्रिल सेक्शन, ऑटो सेक्शन, फिटर सेक्शन व स्कैनिया सेक्शन में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं. शनिवार की रात चोरों ने स्कैनिया सेक्शन में धावा बोलकर करीब 25 हजार के टूल्स किट की चोरी कर ली. हालांकि चोर ऑटो सेक्शन का ताला नहीं तोड़ सके. उससे उसमें रखे सामान बच गये. कर्मियों का कहना है कि चोरों द्वारा लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. लेकिन प्रबंधन सुरक्षा का इंतजाम नहीं कर रहा है. इससे कर्मियों में भय का माहौल है. इधर प्रशासन भी मौन भी है. बता दें कि एक सप्ताह पूर्व भी चोरों ने ऑटो सेक्शन समेत अन्य सेक्शन का ताला तोड़ कर हजारों की संपत्ति चुरा ली थी. इस संबंध में मैनेजर विक्रांत ने बताया कि चोरी की घटना हुई है. इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




