Dhanbad News : बंद घर का ताला तोड़ कर हजारों की चोरी

Dhanbad News : बंद घर का ताला तोड़ कर हजारों की चोरी
Dhanbad News : सेल जीतपुर कोलियरी के समीप रहने वाले सेल कर्मी सरजू हजाम के घर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की संपत्ति चोरी कर ली. पड़ोसी ने बताया कि श्री हजाम पत्नी देवंती देवी का निधन 26 फरवरी को जीतपुर में हो गया था. वह पत्नी के दाह संस्कार के लिए सपरिवार गिधौर, बिहार गये हैं. बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद घर मालिक सरजू हजाम को फोन कर सूचना दी. सूचना मिलने पर सरजू ने जामाडोबा में रहने वाली अपनी पुत्री को घर भेजा. जब पुत्री ने घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक व दो बक्सा का ताला टूटा हुआ था. कमरा में सारा सामान बिखरा था. इसके बाद जोड़ापोखर पुलिस को घटना की सूचना दी. जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




