Dhanbad News : युवक ने बरिसा पुल से नदी में लगायी छलांग

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : युवक ने बरिसा पुल से नदी में लगायी छलांग

विज्ञापन

Dhanbad News : अमलाबाद ओपी क्षेत्र के महाल गांव निवासी नव बनर्जी के पुत्र विशाल बनर्जी (32 वर्ष) शुक्रवार की शाम बिरसापुल से दामोदर नदी में कूद गया. पिता के अनुसार विशाल का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद वह बाइक संख्या जेएच 09 एएस 6257 लेकर लगभग 3 बजे घर से निकला था. शाम 5.30 बजे सूचना मिली कि मोटर साइकिल बिरसा पुल पर खड़ी है. जब आ कर देखा तो पुलिस ने बताया कि उनका पुत्र मोटर साइकिल खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी है. सूचना मिलने पर पुलिस ने काफी खोजबीन की. देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया था. बताया जाता है कि विशाल की शादी एक वर्ष पहले हुई थी. उसका एक छोटा बच्चा भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola