Dhanbad News: टुंडी में चोरी की बाइक जब्त, युवक गिरफ्तार

Updated at : 02 Mar 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: टुंडी में चोरी की बाइक जब्त, युवक गिरफ्तार

Dhanbad News: टुंडी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा, केस दर्ज, आज भेजा जायेगा जेल.

विज्ञापन

Dhanbad News: टुंडी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा, केस दर्ज, आज भेजा जायेगा जेल.

Dhanbad News:

टुंडी-लोहारबरवा मार्ग प बिरंची मोड़ के पास रविवार को टुंडी पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को पकड़ा है. बताया जाता है कि पुलिस ने हीरो पैशन प्रो बाइक से जा रहे युवक को जांच के लिए रोका. लेकिन युवक ने वाहन का कागजात नहीं दिखाया. बाइक में नंबर जेएच 15एबी 2511 नंबर अंकित था. नंबर की जांच करने में पता चला कि बाइक में अंकित नंबर हीरो स्प्लेंडर प्लस का है. शक होने पर पुलिस ने इंजन व चेचिस नंबर की जांच की.

इंजन व चेचिस नंबर को मिटा दिया था

पता चला कि इंजन व चेचिस नंबर रगड़कर मिटा दिया गया था. पुलिस ने बाइक को जब्त करते हुए युवक सलीम अंसारी, पिता गफूर अंसारी को हिरासत में ले लिया. थाना में आरोपी ने वाहन का कागजात प्रस्तुत नहीं किया. टुंडी के दुबराजपुर निवासी सलीम अंसारी द्वारा चोरी की बाइक खरीद बिक्री करने की जानकारी पुलिस को मिली थी. इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सलीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को उसे जेल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola