Dhanbad News: शैक्षणिक विकास से ही आगे बढ़ेगा समाज : रागिनी सिंह

Updated at : 02 Mar 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: शैक्षणिक विकास से ही आगे बढ़ेगा समाज : रागिनी सिंह

Dhanbad News: शैक्षणिक विकास से ही आगे बढ़ेगा समाज : रागिनी सिंह

विज्ञापन

Dhanbad News: जियलगोड़ा अतिथि गृह में रविवार को अखिल भारतीय धारी विकास मंच की ओर से प्रतिभा सम्मान एवं वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि विधायक रागिनी सिंह व मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार धारी ने बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. समारोह में 20 छात्र-छात्राओं को विधायक ने सम्मानित किया. इस अवसर पर विधायक श्रीमती सिंह ने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान के लिए लोगों को एकजुट होना जरूरी है. समाज के लोग शिक्षित होंगे, तो समाज का विकास होगा. अध्यक्ष विजय धारी ने कहा कि शैक्षणिक अभाव में समाज काफी पिछड़ा हुआ है. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न धारी व संचालन संरक्षक भिखारी राम धारी ने किया. समारोह में सुरेश धारी, ललन कुमार, मनोज राम, सुरेंद्र धारी, रामबालक धारी, बजरंगी धारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola