Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच : एक माह में ओपीडी के सिर्फ 40 मरीजों की हुई अल्ट्रासोनोग्राफी

Updated at : 01 Mar 2025 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच : एक माह में ओपीडी के सिर्फ 40 मरीजों की हुई अल्ट्रासोनोग्राफी

मेडिकल काॅलेज में अल्ट्रासोनोग्राफी सुविधा होने के बावजूद ओपीडी के मरीजों को बाहर के केंद्रों में 10 से 20 गुना तक अधिक पैसे खर्च कर अल्ट्रासोनोग्राफी जांच करानी पड़ती है.

विज्ञापन

धनबाद.

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के रेडियोलॉजी विभाग में अल्ट्रासोनोग्राफी की सुविधा मौजूद है. यहां रियायती दर मात्र 100 रुपये में ओपीडी के मरीजों की अल्ट्रासोनोग्राफी जांच की जाती है. इसके बाद भी ओपीडी के अधिकांश मरीज बाहरी केंद्रों में 10 से 20 गुना तक अधिक पैसे खर्च कर यूएसजी जांच कराने को विवश हैं. ज्ञात हो कि एसएनएमएमसीएच में अकेले गायनी विभाग के ओपीडी में हर दिन सौ से ज्यादा मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया जाता है. इनमें से 40 से ज्यादा मरीजों को चिकित्सक यूएसजी कराने की सलाह देते हैं. इसके बाद भी यहां रेडियोलॉजी विभाग में दो-चार मरीजों को ही अल्ट्रासोनोग्राफी की सुविधा नहीं मिल पाती है.

फरवरी में ओपीडी के सिर्फ 40 मरीजों की ही हुई यूएसजी जांच

मेडिकल कॉलेज के रिकॉर्ड के अनुसार रेडियोलॉजी विभाग में एक से 27 फरवरी तक सिर्फ 40 मरीजों की ही यूएसजी जांच की गयी. यहां अल्ट्रासोनोग्राफी कराने पहुंचने वाले अन्य मरीजों को बाहरी केंद्रों में भेज दिया गया.

अस्पताल परिसर में सक्रिय हैं निजी जांच घरों के बिचौलिये

प्रबंधन के रवैए के कारण निजी जांच केंद्रों के कुछ बिचौलिये अस्पताल परिसर में हावी हैं. ऐसे लोग यहां रेडियोलॉजी विभाग के बाहर सुबह से ओपीडी के समाप्त होने तक दिख जायेंगे. यहां यूएसजी की सुविधा नहीं मिलने से परेशान मरीज इन बिचौलियों के चक्कर में फंस जाते हैं और 100 रुपये की जगह एक हजार से दो हजार रुपये तक खर्च कर बाहर के केंद्रों में ओएसजी कराते हैं.

विभाग में एक ही मशीन और एक ही रेडियोलॉजिस्ट

एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ एसके चौरसिया ने कहा कि रेडियोलॉजी विभाग में यूएसजी की एक ही मशीन उपलब्ध है. यहां एक रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक ही नियुक्त हैं. इंडोर के मरीजों की संख्या भी अधिक है. ऐसे में इंडोर के मरीजों को यूएसजी के लिए प्राथमिकता दी जाती है. आने वाले समय में चिकित्सक के साथ मशीन की संख्या बढ़ाने की योजना है. इसके बाद ओपीडी के मरीजों को परेशानी नहीं होगी.

कब ओपीडी के कितने मरीजों की हुई यूएसजी

तिथि मरीजों की संख्या

एक फरवरी- 2

दो फरवरी- 0तीन फरवरी- 0

चार फरवरी- 0पांच फरवरी- 3

छह फरवरी- 3सात फरवरी – 1

आठ फरवरी – 1नौ फरवरी- 0

10 फरवरी- 311 फरवरी- 2

12 फरवरी- 113 फरवरी- 6

14 फरवरी- 115 फरवरी- 3

16 फरवरी- 017 फरवरी- 0

18 फरवरी- 519 फरवरी- 0

20 फरवरी-521 फरवरी- 0

22 फरवरी- 223 फरवरी-0

24 फरवरी-225 फरवरी- 0

26 फरवरी- 027 फरवरी- 0

वर्जन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola