Dhanbad News : बस्ताकोला चौहान बस्ती के समीप खाली भूखंड पर दावेदारी को ले कई गुट आमने-सामने

Dhanbad News : बस्ताकोला चौहान बस्ती के समीप खाली भूखंड पर दावेदारी को ले कई गुट आमने-सामने
Dhanbad News : बस्ताकोला चौहान बस्ती के समीप एक खाली भूखंड पर दावेदारी को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गये हैं. पिछले रविवार को उक्त जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी. इसके बाद मौके पर पहुंची झरिया पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया था. वही इस मामले में अन्य कई लोगों ने खुद को जमीन का मालिक बताकर अपने दावेदारी शुरू कर दी है. इसके बाद से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. झरिया पुलिस ने जमीन की वास्तविक स्थिति पर झरिया सीओ से निर्देश मांगा है. झरिया अंचल के कर्मियों ने विवादित भूखंड पर पहुंचकर जमीन की स्थिति की जांच शुरू कर दी है. झरिया थाना में वहीं के रहने वाले विजय कुमार सिंह व जय प्रकाश ने झरिया थाना में आवेदन देकर उक्त भूखंड को अपना बताते हुए दबंग लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत की है. स्थानीय लोगों ने भी संयुक्त रूप से हस्ताक्षर युक्त आवेदन झरिया अंचल में देकर जांच की मांग की है. वहीं दशरथ यादव का कहना है कि मेरी जमीन के सामने वह गैरआबाद जमीन है. कुछ लोग मुझे परेशान कर रहे हैं. मामले में झरिया सीओ मनोज कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है. जांच चल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




