ePaper

चोरी के सामान के साथ धनबाद स्टेशन में सात पकड़ाये

Updated at : 26 Jul 2024 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी के सामान के साथ धनबाद स्टेशन में सात पकड़ाये

पकड़े गये आरोपियों में कुछ का है आपराधिक रिकॉर्ड

विज्ञापन

धनबाद.

रेल पुलिस ने धनबाद स्टेशन से बुधवार को सात लोगों को चोरी के सामान के साथ पकड़ा है. पकड़े गये लोगों में कतरास मोड़ चौथाई कुल्ही उर्दू स्कूल के समीप रहने वाला सूरज कुमार वर्मा, नया बाजार, ईदगाह मस्जिद के समीप रहने वाला अरमान कुरैशी उर्फ दानिश कुरैशी, भूली मोड़ निवासी सूरज सिंह, उत्तरी 24 परगना बरइपुर निवासी मो समीर खान, भूली मोड़ निवासी रवि सिंह उर्फ रवि डोम, बलियापुर गोपनाडीह निवासी रवि कुमार, उत्तरी 24 परगना कैनिंग तालही निवासी सलामत गाजी शामिल हैं. इनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है. रेल डीएसपी डीएन बंका ने बताया कि 24 जुलाई को प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी के दौरान कुछ लोग पुलिस को देख कर भागने लगे. इसके बाद जवानों ने दौड़ाकर सभी को पकड़ लिया. तालाशी में उनके पास से लैपटाॅप, तीन स्मार्ट मोबाइल, दो कीपैड मोबाइल समेत अन्य सामानों बरामद हुए. पूछताछ करने पर इनका जवाब संतोषजनक नहीं था. इसके बाद पुलिस सभी को पकड़कर थाना ले आयी. पकड़े गये लोगों में कई का पूर्व में आपराधिक रिकार्ड रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola