Dhanbad news: देश में अंतरिक्ष कार्यक्रम की जरूरत सबसे पहले साराभाई ने समझी : कुंडू

Updated at : 01 Mar 2025 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad news: देश में अंतरिक्ष कार्यक्रम की जरूरत सबसे पहले साराभाई ने समझी : कुंडू

आइआइटी आइएसएम के फिजिक्स विभाग की ओर से साइंस फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है. इसमें प्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक डॉ ईशा कुंडू ने व्याख्यान दिया.

विज्ञापन

धनबाद.

आइआइटी आइएसएम के फिजिक्स विभाग की ओर से साइंस फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत शुक्रवार को प्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक डॉ ईशा कुंडू ने ‘विक्रम साराभाई – भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के अग्रदूत’ विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया. डॉ कुंडू ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी, कैनबरा में विजिटिंग असिस्टेंट प्रोफेसर भी हैं. उन्होंने रमन हॉल, एकेडमिक कॉम्प्लेक्स में छात्रों को विक्रम साराभाई के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना में योगदान के बारे में जानकारी दी. कहा कि विकासशील भारत के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की आवश्यकता को साराभाई ने सबसे पहले समझा और सरकार को इसके लिए प्रेरित किया.

अन्य प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों ने भी दिये व्याख्यान :

साइंस फेस्ट में डॉ मनीष कुमार मोहंता (वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी, अमेरिका) ने सात फरवरी को ‘क्वांटम मैटेरियल्स में स्पिन टेक्सचर’ पर व्याख्यान दिया था. डॉ सुदीप्त पटनायक (इंस्टिट्यूट क्यूरी, पेरिस) ने 13 फरवरी को ‘सेलुलर मैकेनिक्स और आणविक परिवहन’ पर चर्चा की थी. आइआइटी आइएसएम का यह साइंस फेस्ट वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने और शोधकर्ताओं को प्रेरित करने का मंच बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola