बड़कीबौआ में बाइक की टक्कर में दो घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
दो वाहन की टक्कर में दो घायल
विज्ञापन
तेतुलमारी
. कांको-धनबाद आठ लेन बड़की बौआ पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को दो बाइक आपस में टकरा गयी. टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया तथा एक युवक को हल्की चोटें आयी. बताते हैं कि निमाई मंडल अम्बे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड का कर्मी है और तेतुलमारी शक्ति चौक की ओर से अपनी बाइक संख्या जेएच 10 बीबी 1685 से टीटीचापुड़ी गोविंदपुर अपने घर की ओर जा रहा था. बड़की बौआ पेट्रोल पंप के समीप पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बाइक संख्या जेएच 10 सीबी 0936 ने टक्कर मार दी. उसमें निमाई मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया. बेराकूदर का रहने वाला युवक आकाश कुमार सिंह भी चोटिल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. मौके पर पहुंची ईस्ट बसुरिया पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से धनबाद भेज दिया. दोनों वाहनों को ईस्ट बसुरिया पुलिस ने जब्त कर लिया है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन