Dhanbad News: हार्डकोक भट्ठा में छापा, कोयला लदे दो ट्रक पकड़ाये
Author Om prakash rawani
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: दोनों ट्रक पर लदे हैं 80 टन से अधिक कोयला, पुलिस कर रही कागजात की जांच
विज्ञापन
Dhanbad News: दोनों ट्रक पर लदे हैं 80 टन से अधिक कोयला, पुलिस कर रही कागजात की जांच
Dhanbad News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के 19 गहिरा स्थित कारण कार्बन प्राइवेट लिमिटेड हार्डकोक भट्टा में डीएसपी मुख्यालय वन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को औचक छापेमारी की. पुलिस ने भट्ठा से स्टीम कोयल लदे दो एलपी ट्रक (जेएच 02 एएक्स 1818 तथा यूपी67 एटी 1646) को पकड़ा है. पुलिस टीम के भट्ठा में प्रवेश करते ही दोनों ट्रकों के चालक व खलासी गाड़ी छोड़कर फरार हो गये. पुलिस टीम दोनों ट्रकों में लदे स्टीम कोयला के कागजात की जांच कर रही है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाहर से ट्रकों पर कोयला लाकर भट्टा में गिराने की तैयारी थी. दोनों ट्रकों में 80 टन से अधिक कोयला लदा हुआ है. पुलिस ने बताया कि पकड़े गये ट्रकों पर लदे कोयले के कागजात की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.संयुक्त छापेमारी में ढाई टन कोयला, बाइक व पंप जब्त
कालूबथान क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम सांगामहल के पोल्ट्री फार्म के समीप सीओ अशोक कुमार सिन्हा, ओपी प्रभारी नितेश मिश्रा व सीआइएसएफ ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान जंगल से ढाई टन अवैध कोयला, एक बाइक तथा एक पंप जब्त किया. कालूबथान ओपी प्रभारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










