Dhanbad News : सुरुंगा में रास्ता बंद करने पर रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन

Updated at : 02 Mar 2025 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : सुरुंगा में रास्ता बंद करने पर रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन

Dhanbad News : सुरुंगा में रास्ता बंद करने पर रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन

Dhanbad News : प्रधानखांटा-सिंदरी रेल खंड पर सुरुंगा गांव के पास बजरंगबली मंदिर से लाइन पार कुम्हार टोला जाने का रास्ता बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नारेबाजी की. सूचना मिलने पर रेलवे के आरटीओ अभिमन्यु कुमार, सहायक अभियंता एवं सीनियर सेक्शनल इंजीनियर आदि पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण रास्ता बंद करने का काम रोकने को लेकर अड़े रहे.

सिंदरी विधायक ने की रेलवे अधिकारियों से बात : प्रदर्शन में सनातन रविदास, विजय रजक, बासु कुंभकार, रंजीत कुंभकार, पारस कुंभकार, राधेश्याम रजक, दीपक रजक, अभिमन्यु रजक, बबलू कुंभकार, सुनील कुंभकार, उत्तम, महावीर, संजय कालिंदी, बिरजू राय, वीरू कालिंदी आदि शामिल थे. इस मामले में सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने रेलवे के अधिकारियों से बात की.

क्या है मामला :

सुरुंगा बजरंगबली मंदिर से लाइन पार कुम्हार टोला एवं आसपास के गांवों में आने जाने का रास्ता रेलवे लाइन होकर है. दोपहिया, चार पहिया वाहन तथा एंबुलेंस रेलवे लाइन पार कर आना जाना पड़ता है. रास्ता बंद करने से ग्रामीणों को परेशानी होगी. ग्रामीणों के विरोध के बाद रेलवे ने रास्ता बंद करने का काम स्थगित करने का निर्णय लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola