ePaper

Dhanbad News : रामकनाली में चारों लेबर कोड का विरोध, जलायीं प्रतियां

Updated at : 27 Nov 2025 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : रामकनाली में चारों लेबर कोड का विरोध, जलायीं प्रतियां

Dhanbad News : रामकनाली में चारों लेबर कोड का विरोध, जलायीं प्रतियां

विज्ञापन

Dhanbad News : रामकनाली कोलियरी कार्यालय के समीप मजदूरों ने गुरुवार को फोर लेबर कोड का विरोध करते हुए इसकी प्रतियां जलायी. संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. नुक्कड़ सभा में सीटू के झारखंड राज्य सचिव राजेंद्र प्रसाद राजा ने कहा कि चार लेबर कोड मजदूर वर्ग की गुलामी का दस्तावेज है. मजदूरों के हक-अधिकार को समाप्त कर निजी मालिक या कंपनियों को लाभ पहुंचाने का काम मोदी सरकार कर रही है. वर्ष 2019 से आंदोलन कर मजदूरों ने इसे लागू होने से रोक रखा था. लेकिन बिहार का चुनाव जीत का अहंकार में मोदी सरकार ने देश के मजदूरों पर बड़ा हमला किया है. वापस लेने तक आंदोलन जारी रखेगा. मौके पर यूनियन नेता गोवर्द्धन महतो, चंद्रभान प्रसाद, मो.रिजवान, मधुराम दास, लेखराज बेलदार, धनीलाल कुम्हार, भोला महतो, महेंद्र महतो, धनीराम गोप, अजीत कुमार राणा, आनंद मंडल, दुर्गा राय, राजेश पासवान, लखी कर्मकार, मो.सुलेमान खान, शंकर महतो, बिनोद कुमार, लखन मुर्मू, सनोज कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola