Dhanbad News: महेशपुर के लोगों ने पानी के लिए किया प्रदर्शन

Updated at : 01 Mar 2025 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: महेशपुर के लोगों ने पानी के लिए किया प्रदर्शन

Dhanbad News: महेशपुर के लोगों ने पानी के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन

Dhanbad News: बीसीसीएल महेशपुर कोलियरी क्षेत्र के आधा दर्जन इलाकों में 20 दिनों से सबमर्सेबल पंप जल जाने से जलापूर्ति बाधित है. प्रबंधन द्वारा सबमर्सेबल पंप नहीं लगाने से पानी सप्लाई की मांग को लेकर शुक्रवार को राजधानी क्वार्टर सहित अन्य इलाकों के लोगों ने महेशपुर कोलियरी खदान में प्रबंधन के विरुद्ध प्रदर्शन किया. लोगों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि महेशपुर ऊपर नीचे बस्ती, मधुबन थाना, न्यू महेशपुर कॉलोनी, राजधानी क्वार्टर आदि इलाकों में सबमर्सेबल पंप जाने से क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. मामले को लेकर कई बार प्रबंधन को शिकायत के बावजूद सिर्फ झूठा आश्वासन देकर ठगा गया. बाद में प्रबंधन के साथ प्रदर्शनकारियों की वार्ता हुई. वार्ता में कोलियरी पीओ विजय कुमार, प्रबंधक नारायण हांसदा ने शनिवार तक पंप लगाकर क्षेत्र में पानी सप्लाई करने का आश्वासन दिया. वार्ता में गौरचंद बाउरी, दिनेश महतो, नेपाल रवानी, सुनील हाड़ी, अर्जुन सिंह, गोपाल बाउरी, ओम प्रकाश चौहान, दिलीप राय, रामजी चौहान, कलावती देवी, प्रतिमा देवी, सविता देवी, रिंकी देवी, रीता देवी, सरस्वती देवी, गुड़िया देवी, लखी देवी, रीना देवी, गीता देवी, काजल देवी, जूली देवी, रानी देवी, रेखा देवी, बेली देवी, शांति देवी आदि शामिल थे.

जोगता नागरिक समिति ने तेतुलमुड़ी कोलडंप का परिवहन रोका

जोगता नागरिक समिति ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर तेतुलमुड़ी कोलडंप का परिवहन कार्य ठप कर दिया. घंटों परिवहन कार्य बाधित रहने के बाद मोदीडीह कोलियरी प्रबंधन के साथ वार्ता हुई, जिसमें समिति की सभी मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया. उसके बाद परिवहन शुरू हुआ. नेतृत्वकर्ता समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरा इलाका प्रदूषण की चपेट में है. पेयजल भी नागरिकों को मिल नहीं रहा है, जिसके कारण लोगों को यहां वहां भटकना पड़ना पड़ रहा है. बिजली की आंख-मिचौनी से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. तेतुलमुड़ी कोलडंप से लोडिंग बंद होने के कारण सैकड़ों मजदूर भुखमरी के कगार पर हैं. वार्ता में मोदीडीह पीओ गोपाल कुमार, प्रबंधक दशरथ सिंह, सर्वे ऑफिसर संजीव सिंह, लोडिंग इंचार्ज मजहर अंसारी के अलावा भाजपा नेता सुरेश महतो, झामुमो नेता मनोज कुमार महतो, अनुज कुमार, मन्नू महतो, मुशर्रत परवीन, बिंदवा देवी, गुड़िया परवीन आदि थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola