Dhanbad News: एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत में दो जलमीनार, फिर भी ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी

Dhanbad News: ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश. कोड़ाकुल्ही, नकड़ाकनाली, पाथरचाली, नीमडंगाल के लोगों को नहीं मिल रहा है पानी.
एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत का जलमीनार.
Dhanbad News: ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश. कोड़ाकुल्ही, नकड़ाकनाली, पाथरचाली, नीमडंगाल के लोगों को नहीं मिल रहा है पानी.Dhanbad News: एग्यारकुंड प्रखंड की एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत में दो-दो जलमीनार होने के बावजूद ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है. इससे पंचायत के कोड़ाकुल्ही, नकड़ाकनाली, पाथरचाली, नीमडंगाल के ग्रामीण परेशान हैं. पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश है. इन गांवों के ग्रामीण डेढ़ से दो किमी दूर से पानी ढोकर लाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय मेला मैदान के समीप दो जल मीनार बनाया गया है. एक जल मीनार दो लाख गैलेन तथा दूसरा 25 हजार गैलेन क्षमता का है. इससे गांवों में दो टाइप जलापूर्ति होती है, लेकिन कोड़ाकुल्ही, नकड़ाकनाली, पाथरचाली, नीमडंगाल के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. दोनों जल मीनार से चार पंचायतों में जलापूर्ति होती है. ग्रामीणों ने कहा कि यही स्थिति रही तो ग्रामीण आंदोलन के लिए विवश होंगे.
क्या कहतीं हैं महिलाएं
सोनिया देवी :
हमारे गांव के पास दो जल मीनार है. लेकिन हमलोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है. प्रखंड कार्यालय से लेकर जनप्रतिनिधियों तक चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो रहा है.नेहा देवी :
पाथरचाली, कोड़ाकुल्ही, नीमडंगाल व सियारकनाली के ग्रामीणों को पानी के लिए निरसा-चिरकुंडा जाने वाली सड़क स्थित कृष्णा कांटा जाना पड़ता है. खदान के पानी पर लोग निर्भर हैं.उत्तरा बाउरी :
गांव में गरीब मजदूर परिवार के लोग रहते हैं. ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर पेयजल व स्वच्छता विभाग, बीडीओ, मुखिया व विधायक से मिले थे, लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ.उर्मिला देवी : गर्मी शुरू होते ही अधिकर चापाकल सूख गये हैं. नल जल योजना की टंकी से पानी नहीं मिल रहा है. पानी के लिए गांवों में हाहाकार मचा है. विभाग समस्या पर गंभीर नहीं है.
जल मीनार में वॉल्व लगाने से दूर हो जायेगी समस्या : जेइ
इस संबंध में पेयजल व स्वच्छता विभाग के जूनियर इंजीनियर सुमित सिंह ने कहा कि गांवों का सर्वे किया गया है. कुछ गांवों में पानी की समस्या है. जल मीनार में वॉल्व लगा देने से समस्या का निदान हो जायेगा.
विभाग नहीं कर रहा है समस्या का निदान : मुखिया
इस संबंध में एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के मुखिया अजय राम का कहना है कि दो दो जलमीनार होने के बाद भी ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है. इस संबंध में बीडीओ व विभाग से जेई से वार्ता हुई. बावजूद इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




