Dhanbad News: घर में चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़ा

Published by :OM PRAKASH RAWANI
Published at :08 Jul 2025 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: घर में चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़ा

Dhanbad News: गृहस्वामी की शिकायत पर मामला दर्ज, भेजा गया जेल

विज्ञापन

Dhanbad News: गृहस्वामी की शिकायत पर मामला दर्ज, भेजा गया जेल Dhanbad News: झरिया थाना क्षेत्र फतेहपुर निवासी संतोष वर्मा के घर में रविवार की रात दीवार फांद कर चोरी करने घुसे एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ कर झरिया पुलिस के हवाले कर दिया. युवक घर में प्रवेश कर सामान की चोरी कर रहा था. इसी दौरान गृहस्वामी की नींद खुलने पर उसने शोर मचाया, तो आसपास के लोग उठे और युवक धर दबोचा. उसके अन्य साथी भाग गये. पकड़ाये युवक का नाम विशाल वाल्मीकि है. वह बालूगद्दा के रहने वाला है. झरिया पुलिस उसे थाना ले गयी. पूछताछ में उसने घटना में शामिल अपने अन्य साथियों का नाम पुलिस को बताया है. पीड़ित संतोष वर्मा की शिकायत पर झरिया पुलिस ने कांड संख्या 184/25 के तहत मामला दर्ज कर उसे धनबाद जेल भेज दिया है. झरिया थानेदार सह इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola