Dhanbad News: जीसीपीएल कंपनी को सरकारी जमीन लीज पर देने का विरोध

Dhanbad News: भाजपा नेता ने निरसा सीओ को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: भाजपा नेता ने निरसा सीओ को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनीDhanbad News: भाजपा नेता व जिप सदस्य संजय सिंह पिंटू ने गुरुवार को निरसा सीओ को एक ज्ञापन देकर जीसीपीएल कंपनी गोपीनाथपुर को निरसा मध्य तथा दक्षिण पंचायत में सरकारी जमीन लीज पर देने का विरोध जताया है. उन्होंने सीओ संदीप रविदास से को पत्र लिखा है. पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त, जीएम इसीएल मुगमा एरिया, जीएम जीसीपीएल कंपनी एवं भू अर्जन पदाधिकारी धनबाद को भेजी है.
क्या है मामला
श्री पिंटू ने आवेदन में कहा है कि जिला परिषद क्षेत्र संख्या नौ अंतर्गत निरसा मध्य, निरसा दक्षिण एवं श्यामपुर के कोल बेरिंग एरिया में इसीएल द्वारा जीसीपीएल कंपनी को खनन का अधिकार दिया है. एमडीओ मोड के तहत कंपनी कोयला खनन करेगी. इसमें ना तो सरकार और ना ही इसीएल का कोई निवेश होगा. लीज से संबंधित मुआवजा रैयतों को भुगतान करना होगा. विस्थापन नीति के तहत मुआवजा रोजगार उपलब्ध कराना होगा. कंपनी मात्र कस्टोडियन के तौर पर कार्य करेगी. निरसा मध्य व दक्षिण पंचायत में सरकारी भूमि के अभाव आंगनबाड़ी, स्कूल तथा मैरज हॉल अथवा सामुदायिक भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा है. उन्होंने आग्रह किया है कि उक्त कंपनी जो कि एमडीओ मोड के तहत कार्य करेगी. उक्त कंपनी को किसी भी तरह की सरकारी जमीन अथवा सरकारी निवेश से बचा जाये. जो की कंपनी के एकरारनामा में वर्जित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




