स्टांप फी का नहीं हो रहा ऑनलाइन वेरिफिकेशन, ठप रही 150 डीड की रजिस्ट्री
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
धीमी गति से झारभूमि चलने से काम रहा प्रभावित
विज्ञापन
मुख्य संवाददाता, धनबाद,
जिले में जमीन की रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज सहित भूमि संबंधी सुधार कार्य सोमवार को भी प्रभावित रहा. हालांकि सोमवार को झारभूमि की ऑनलाइन सेवा शुरू हुई, लेकिन धीमी गति होने से कोई काम नहीं हो पाया. दूसरी ओर स्टांप फीस का ऑनलाइन वेरिफिकेशन नहीं होने के कारण सोमवार को रजिस्ट्री का काम पूरी तरह से ठप रहा. लिहाजा धनबाद व गोविंदपुर में प्रतिदिन होने वाले लगभग 150 डीड की रजिस्ट्री नहीं हो पायी. मंगलवार को स्टांप फी का ऑनलाइन वेरिफिकेशन होता है, तो रजिस्ट्री होगी. सोमवार को प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने पहुंचे क्रेता-विक्रेता मायूस हो लौट गये. डीड राइटरों के अनुसार झारभूमि से रजिस्टर-2 व खतियान का वेरिफिकेशन होता है. शनिवार को झारभूमि पूरी तरह ठप थी. सोमवार को झारभूमि का ऑनलाइन सेवा शुरू हुई, लेकिन स्टांप फी का ऑन लाइन वेरिफिकेशन नहीं हो रहा था. विभागीय स्तर पर किसी तरह की सूचना नहीं मिलने के कारण क्रेताओं-विक्रेताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










