ePaper

Dhanbad News : बाइक व मोबाइल चोरी मामले में एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Updated at : 20 Jun 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : बाइक व मोबाइल चोरी मामले में एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Dhanbad News : पुलिस ने पवन सिंह की निशानदेही पर ही सुरेंद्र कॉलोनी के रहने वाले वाजिद आलम नामक युवक को पकड़ने का प्रयास किया, परंतु वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया

विज्ञापन

Dhanbad News : बोर्रागढ़ ओपी पुलिस ने बुधवार की देर रात झरिया शमशेर नगर मोहल्ला में छापेमारी कर चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ आरोपी पवन सिंह को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर झरिया शमशेर नगर में छिपा कर रखी बाइक संख्या जेएच 10 सीवाई 3592 को बरामद किया. वहीं पवन सिंह के पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया है. पुलिस ने पवन सिंह की निशानदेही पर ही सुरेंद्र कॉलोनी के रहने वाले वाजिद आलम नामक युवक को पकड़ने का प्रयास किया, परंतु वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. बताया जाता है कि तिसरा थाना क्षेत्र के रहने वाले बीसीसीएल कर्मी अभिनव सिंह की बाइक एवं मोबाइल बोर्रागढ़ से चोरी हो गयी थी. इस संबंध में पुलिस ने झरिया थाना (बोरागढ़ ओपी) में कांड अंकित किया गया था. उसमें मुख्य आरोपी पवन सिंह और वाजिद को बनाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola