धनबाद, गढ़वा समेत झारखंड के 5 जिलों में अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, वर्षा-वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग ने 5 जिलों में बारिश-वज्रपात का जारी किया अलर्ट. फोटो : प्रभात खबर
Nowcast Weather Warning: मौसम विभाग ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए लोगों से कहा है कि वे खराब मौसम के दौरान सतर्क और सावधान रहें. अगर खराब मौसम में कहीं फंस गये हैं, तो सुरक्षित जगह पर शरण ले लें. बारिश के दौरान किसी पेड़ के नीचे शरण न लें. बिजली के पोल के आसपास न रहें. जिन 5 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गयी है, उन जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकतीं हैं.
Nowcast Weather Warning: झारखंड के 5 जिलों का मौसम बदलने वाला है. इन जिलों में वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी करके यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र रांची की ओर से इन 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. इसमें लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.
आपके शहर में
इन 5 जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने अपने तात्कालिक मौसम चेतावनी (Nowcast Weather Warning) में कहा है कि धनबाद, गढ़वा, पलामू, जामताड़ा और सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है.
30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग ने इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवा चलने की भी चेतावनी दी है. कहा है कि इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसलिए खराब मौसम के दौरान लोग अपने घरों से न निकलें. विशेष सावधानी और सतर्कता बरतें.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मौसम विभाग ने जारी किये दिशा-निर्देश
मौसम विभाग के गाइडलाइंस में कहा गया है कि इस मौसम के मद्देनजर लोग सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित जगह पर शरण लें. बारिश के दौरान किसी पेड़ के नीचे शरण न लें. अगर किसी बिजली के पोल के आसपास हैं, तो उससे दूर हो जायें.

किसानों के लिए मौसम केंद्र की खास सलाह
किसानों को मौसम विभाग की सलाह है कि वे खराब मौसम के दौरान खेतों में न जायें. खासकर जब बारिश हो रही हो. काले बादल लग रहे हों, क्योंकि इसी दौरान वज्रपात की आशंका रहती है. मौसम सामान्य होने के बाद ही खेत की ओर जायें.
इसे भी पढ़ें
Weather Alert: आज 6 जुलाई को झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका
मौसम अलर्ट! आज से तीन दिनों तक झारखंड में होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों का हाल होगा बेहाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए