Dhanbad News : कम लागत वाले उपकरणों से सभी के लिए सुलभ बनाया जा सकता है विज्ञान

Updated at : 01 Mar 2025 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : कम लागत वाले उपकरणों से सभी के लिए सुलभ बनाया जा सकता है विज्ञान

सीआइएमएफआर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर फोल्डस्कोप और फ्रुगल साइंस पर विशेष सत्र

विज्ञापन

सीएसआइआर-सिंफर में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम हुआ. सीएसआइआर-जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस सत्र में फोल्डस्कोप और फ्रुगल साइंस पर रोचक और व्यावहारिक गतिविधियां आयोजित की गयी. इस कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की तीन शाखाओं से आयी 45 छात्राओं ने भाग लिया और सूक्ष्मदर्शी विज्ञान की दुनिया को करीब से जाना. कार्यक्रम का उद्घाटन सिंफर के निदेशक प्रो एके मिश्रा ने किया. उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व और सीवी रमन द्वारा खोजे गये रमन प्रभाव पर प्रकाश डाला. उन्होने कहा सिंफर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विज्ञान में नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे युवा पीढ़ी को विज्ञान के प्रति जागरूक और उत्साहित किया जा सके. मुख्य वैज्ञानिक डॉ जेके पांडेय ने विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को बढ़ाने और फ्रुगल इनोवेशन की भूमिका को समझाया. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रो मनु प्रकाश ने इस अवसर पर विशेष व्याख्यान दिया. उन्होंने फोल्डस्कोप, जो कि एक कम लागत वाला कागज आधारित सूक्ष्मदर्शी है. उन्होंने इस के आविष्कार और उसके विज्ञान शिक्षा में प्रभाव को समझाया. उन्होंने बताया कि कम लागत वाले वैज्ञानिक उपकरणों से विज्ञान को सभी के लिए सुलभ बनाया जा सकता है.

छात्रों के लिए व्यावहारिक गतिविधियां :

सत्र के बाद छात्राओं ने फोल्डस्कोप असेंबली और सूक्ष्मदर्शी अन्वेषण गतिविधि में भाग लिया. इसमें उन्हें सूक्ष्मजीवों, पौधों की कोशिकाओं और अन्य सूक्ष्म संरचनाओं का अवलोकन किया. इस गतिविधि में रूपा, सुनीता, मनीष और पवन जैसे छात्र स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कार्यक्रम समन्वयक दिलीप कुम्भकार, प्रमुख, एचआरडी, सिंफर ने छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola