निरसा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप
निरसा थाना क्षेत्र के बिरला ढाल में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. एक पक्ष भमाल पंचायत की मुखिया रिंकू देवी एवं उनके पति योगेंद्र यादव हैं.
धनबाद: निरसा थाना क्षेत्र के बिरला ढाल में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. एक पक्ष भमाल पंचायत की मुखिया रिंकू देवी एवं उनके पति योगेंद्र यादव हैं. तो दूसरे पक्ष की ओर से केएसजीएम कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष नीतीश साव एवं उनके परिजन हैं. पुलिस से दोनों पक्षों ने अलग-अलग लिखित शिकायत की है. दोनों शिकायत के आलोक में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है.
-- क्या है मुखिया पक्ष की शिकायत.
मुखिया रिंकू देवी ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि उनके घर के पास उनकी रजिस्ट्री की जमीन है. वहां नीतीश कुमार के परिवार वाले लोग बराबर कचरा फेंकते हैं. आज अचानक नीतीश, उसका भाई और बहन हरवे-हथियार से लैस होकर उनके घर पर हमला कर दिया. इससे वह घायल हो गई हैं. उन लोगों ने उन्हें हत्या करने एवं बर्बाद करने की धमकी दी है.
-- क्या है नीतीश कुमार का पक्ष.
इस संबंध में नीतीश कुमार की पत्नी सुमन कुमारी ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि सुबह 8 बजे उनके पड़ोसी भमाल पंचायत मुखिया पति योगेंद्र यादव अचानक उनके गेट पर लात मारना शुरू कर दिया. उनके साथ कई अपराधी किस्म के लोग थे. पूरा मामला वीडियो फुटेज में कैद है. गाली-गलौज करते हुए उनके साथ गलत करने का प्रयास किया. कुछ देर के लिए वे लोग वहां से निकल गए. इसी दौरान उनके देवर एवं पति को पकड़कर डंडे से हमला कर दिया. इसके बाद दोबारा मुखिया पति ने उनके घर पर हमला किया. मारपीट के दौरान उनके पति के गले से सोने की चेन-लॉकेट छीनकर भाग निकला. उन लोगों ने कहा कि उनके जाति के काफी लोग का निरसा में जमावड़ा है. तुम लोगों को जान से मारकर यहीं गाड़ देंगे.
-- क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी.
इस संबंध में थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती ने कहा कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है. पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










