निरसा में साइबर अपराध का बड़ा खुलासा! तीन युवक हिरासत में, 50 से अधिक सिम कार्ड का कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

निरसा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में लाखों रुपये के साइबर अपराध से जुड़े मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। a

विज्ञापन

निरसा,धनबाद: निरसा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में लाखों रुपये के साइबर अपराध से जुड़े मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस को जांच के दौरान 50 से अधिक संदिग्ध सिम कार्ड के इस्तेमाल का पता चला है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, निरसा क्षेत्र के कुछ युवकों ने महज तीन दिनों के भीतर विभिन्न कंपनियों के 50 से अधिक सिम कार्ड खरीदे थे। इनमें बड़ी संख्या में सिम कार्ड एक-दो लोगों के नाम पर ही संचालित किए जा रहे थे। पुलिस के टेक्निकल सेल ने इस गतिविधि को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि इन सिम कार्ड का इस्तेमाल निरसा अनुमंडल के अलग-अलग इलाकों में किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस को इन युवकों के साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क से कनेक्शन मिलने की बात सामने आई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार देर शाम ग्रामीण एसपी मो. याकूब निरसा थाना पहुंचे। उनके साथ एसडीपीओ लीलेश्वर महतो, निरसा थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती, चिरकुंडा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार समेत कालूबथान, पंचेत और गलफरबाड़ी ओपी के पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

हालांकि, पुलिस ने फिलहाल पूरे मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। मामले की जांच जारी है और हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola