Dhanbad News : कोलियरी में पता ही नहीं चलता है कि हम आजाद देश के नागरिक हैं : सांसद सीपी चौधरी

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : कोलियरी में पता ही नहीं चलता है कि हम आजाद देश के नागरिक हैं : सांसद सीपी चौधरी

विज्ञापन

Dhanbad News : बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र की ईस्ट बसुरिया कोलियरी में हैवी ब्लास्टिंग के बाद नया डिपो खटाल तथा कोलियरी प्रबंधन में पिछले दिनों हुए विवाद के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों के पक्ष में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी नया डिपो खटाल पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों ने आजसू के बैनर तले सभा कर सांसद का अभिनंदन किया. सभा में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा ने जिस जगह पर उत्खनन हो रहा है, वहां हैवी ब्लास्टिंग से लोग दहशत में हैं. विरोध करने पर लोगों को झूठा केस में फंसाया जाता है. पता ही नहीं चलता है कि हमलोग आजाद देश में रह रहे हैं या गुलामी के जंजीरों में बंधे हैं. बीसीसीएल की विस्थापन नीति फेल है. उन्होंने कहा कि वह विस्थापितों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा खड़ा रहेंगे. लोग एकजुट रहें, हम साथ लेकर लड़ाई के मैदान में उतरेंगे. सभा को केंद्रीय सचिव संतोष महतो, सांसद प्रतिनिधि नरेश कुमार महतो, गिरधारी महतो, जिला उपाध्यक्ष सुभाष रवानी, जगन्नाथ महतो, अजय यादव, देवनारायण महतो, मनोज सिंह, वीरेंद्र सिंह, रजनी गुप्ता आदि ने संबोधित किया. संचालन चंदन यादव ने किया.

अधिकारी व कर्मी मारपीट मामले में दो को जेल

इधर, ईस्ट बसुरिया कोलियरी कार्यालय में 30 जून को तोड़फोड़ तथा अधिकारी व कर्मियों से मारपीट के मामले में ईस्ट बसुरिया पुलिस ने कांड संख्या 248/25 के नामजद आरोपी नया डिपो खटाल निवासी अनिल यादव तथा धर्मेंद्र यादव को शुक्रवार को जेल भेज दिया.

ईस्ट बसुरिया आउटसोर्सिंग में फिर शुरू हुई ब्लास्टिंग

दूसरी ओर शुक्रवार को आउटसोर्सिंग पैच में ब्लास्टिंग की गयी. ब्लास्टिंग के दौरान संबंधित अधिकारी, कर्मी, आउटसोर्सिंग के लोग व सीआइएसएफ जवान उपस्थित थे. इस मामले में ईस्ट बसुरिया कोलियरी के पीओ रंजीत ने कहा कि विवाद के बाद कोलियरी का डिस्पैच चालू था. ब्लास्टिंग बंद थी, जिसे सुरक्षा मानकों को ध्यान में रख कर ब्लास्टिंग की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola