Dhanbad News : मांगों पर असमर्थता जताने पर मोर्चा नेता भड़के, की नारेबाजी

Updated at : 02 Mar 2025 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : मांगों पर असमर्थता जताने पर मोर्चा नेता भड़के, की नारेबाजी

Dhanbad News : मांगों पर असमर्थता जताने पर मोर्चा नेता भड़के, की नारेबाजी

विज्ञापन

Dhanbad News : बरोरा क्षेत्र की एएमपी मुराइडीह कोलियरी से रोटेशन के आधार पर दामोदा प्रोजेक्ट में स्थानांतरण किये गये 37 मजदूरों को वापस बुलाने की मांग को लेकर शनिवार को प्रबंधन के साथ संयुक्त मोर्चा की वार्ता हुई. प्रबंधन द्वारा मांगों पर असमर्थता जताने पर मोर्चा नेता भड़क गये और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. मोर्चा नेताओं की उग्र तेवर देख प्रबंधन बैकफुट पर आ गया. बाद में जीएम पीयूष किशोर, पीओ काजल सरकार, दामोदा पीओ पीएसके सिन्हा, कार्मिक प्रबंधक हेमंत कुमार हेना, यशवंत सिंह राजपूत, संतोष कुमार सिन्हा मोर्चा नेताओं के साथ वार्ता की. प्रबंधन ने पूर्व में किये गये समझौता वार्ता को लागू करने पर सहमति जतायी. मजदूरों को दो- दो महीने के लिए रोटेशन के आधार पर दामोदा प्रोजेक्ट में स्थानांतरण किया जायेगा. रोटेशन की समयावधि नहीं बढ़ायी जायेगी. मौके पर संतोष गोराईं, जेके झा, उमाकांत राय, मंगल हेम्ब्रम, दयाल महतो, संजय चौबे, देवनाथ चौहान, मनोज मोदी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola