Dhanbad News : जहर खाने से गंभीर नाबालिग लड़की की इलाज के दौरान मौत
Updated at : 01 Mar 2025 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

नया मोबाइल खरीदने की जिद पर अड़ी थी लड़की
विज्ञापन
जहर खाने से गंभीर नाबालिग लड़की की मौत शुक्रवार को एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. केंदुआडीह की रहने वाली उक्त नाबालिग को 22 फरवरी को जहर खाने बाद एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था. जहर का असर कम होने पर चिकित्सकों की सलाह पर परिजन उसे डिस्चार्ज करा घर ले गये.
इंटर की परीक्षा देकर लौटी, पुन: पड़ गयी बीमार :
23 को वह इंटर की परीक्षा देकर घर लौटी. इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर उसे पुन: एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया. परिजनों के अनुसार युवती काफी दिनों से नया एंड्रायड मोबाइल खरीदने की जिद पर अड़ी थी. 21 फरवरी को नया मोबाइल लेने के लिए परिजनों से झगड़ा किया था. इसके बाद वह बाहर चली गयी. वापस लौटने के बाद अपने कमरे में चली गयी. काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने जाकर देखा, तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था. बाद में परिजन उसे लेकर एसएनएमएमसीएच पहुंचे. शुक्रवार को उसके शव का पाेस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




