Dhanbad news : मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन व रखरखाव समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad news : मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन व रखरखाव समिति की बैठक

विज्ञापन

Dhanbad news : मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन और रखरखाव समिति की बैठक बुधवार को की गयी. बैठक में मुख्य रूप से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो मौजूद थे. बैठक में अस्पताल संचालन में हो रही परेशानियों को लेकर चर्चा की गयी. बताया गया कि एंबुलेंस की कमी से दिक्कत हो रही है. विधायक ने आश्वस्त किया कि रांची में बड़ी संख्या में एंबुलेंस बेकार पड़ा है. संबंधित पदाधिकारी से बात कर रास्ता निकालेंगे. इसके अलावा बिजली,पानी की स्थिति पर भी बात हुई. इस दौरान नव चयनित एक सहायिका को चयन पत्र दिया गया. मौके पर बीडीओ विशाल कुमार पांडेय, सीओ जीतेंद्र प्रसाद, प्रभारी चिकित्सक डॉ श्रवण कुमार, डॉ नीतेश पांडेय, फूलचंद किस्कू, कामेश्वर प्रसाद सिंह, छुटू अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola