Dhanbad News : पैसे लेकर बीआइटी निदेशक को नहीं दी जमीन, लैंडमार्क संचालक के खिलाफ शिकायत

Dhanbad News : पैसे लेकर बीआइटी निदेशक को नहीं दी जमीन, लैंडमार्क संचालक के खिलाफ शिकायत
Dhanbad News : सिंदरी बीआइटी के निदेशक पंकज राय एवं प्रो प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने मंगलवार बलियापुर अंचल कार्यालय पहुंचे अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह से बलियापुर अंतर्गत लैंडमार्क समिति के संचालक द्वारा उनसे रुपए लेकर जमीन नहीं दिखाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की. अंचलाधिकारी श्री सिंह ने निदेशक श्री राय एवं प्रोफेसर श्री शर्मा को इस संबंध में शिकायत करने को कहा, ताकि लैंडमार्क सोसाइटी के संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके. सीओ श्री सिंह ने बताया कि लैंडमार्क समिति के संचालक द्वारा इसके पूर्व भी जमीन देने के नाम पर लोगों से रुपये एंठने की शिकायतें उन्हें मिली है. सीओ श्री सिंह ने यह भी बताया कि लैंडमार्क समिति के संचालक द्वारा जमीन देने के नाम पर धोखाधड़ी के कई मामले उजागर हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




