Dhanbad News: जर्जर तहसील कचहरी को तोड़ रहे मजदूर की मलबे से दबकर मौत, हंगामा

Updated at : 28 Feb 2025 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: जर्जर तहसील कचहरी को तोड़ रहे मजदूर की मलबे से दबकर मौत, हंगामा

Dhanbad News: तोपचांची प्रखंड की लोकबाद पंचायत के बेलाटांड़ की घटना. सीधाबाद गांव का रहने वाला था मृतक मंगल दास.

विज्ञापन

Dhanbad News: तोपचांची थाना क्षेत्र की लोकबाद पंचायत के उर्दू प्राथमिक विद्यालय बेलाटांड़ परिसर स्थित वर्षों से बंद जर्जर तहसील कचहरी भवन को तोड़ने के दौरान गुरुवार को मलबे से दबने से मजदूर मंगल दास (52) की मौत हो गयी. मृतक ब्राह्मणडीहा पंचायत के सीधाबाद गांव का रहने वाला था. घटना की सूचना पाते ही कबीरडीह, बेलाटांड़, लोकबाद, कांडेडीह के ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और मलबे से शव को निकाला. इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी. परिजनों ने पहुंच कर मुआवजा देने की मांग को लेकर शव को उठाने से रोक दिया. इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया.

कैसे हुई घटना

मंगल दास के साथ काम कर रहे अकल दास, पिचका दास, हाबू दास, सहदेव राय ने बताया कि छत की ढलाई झाड़ने के क्रम में मंगल मलबे के नीचे दब गया. इससे उसकी मौत हो गयी. मृतक के पुत्र बंटी कुमार दास ने बताया कि उसके पिता को ठेकेदार के कहने पर शंभु रवानी व अन्य चार मजदूर दो दिन से काम कराने के लिए लेकर जा रहे थे.

वार्ता में तीन लाख रुपये मुआवजा देने पर बनी सहमति

सूचना पाकर प्रमुख आनंद महतो, बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी, सीओ डॉ संजय कुमार सिंह, थानेदार डोमन रजक, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, मुखिया विवेक पासवान, जमील अंसारी, निसार अहमद, संतोष, दास, बालेश्वर दास, छोटन दास, सीताराम दास, सीआइ जगदीश बैठा, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, गंगा तिवारी आदि पहुंचे. इसके बाद ठेकेदार से वार्ता हुई. ठेकेदार के मृतक के आश्रित को दो लाख तथा शंभू रवानी से एक लाख रुपये देने पर सहमति बनी. ठेकेदार द्वारा तत्काल डेढ़ लाख रुपये दिया गया. इसके बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola