ePaper

Dhanbad News : जोगता 11 नबंर में जोरदार आवाज के गोफ बना, बस्ती में हड़कंप

Updated at : 09 Jul 2025 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : जोगता 11 नबंर में जोरदार आवाज के गोफ बना, बस्ती में हड़कंप

Dhanbad News : जोगता 11 नबंर में जोरदार आवाज के गोफ बना, बस्ती में हड़कंप

विज्ञापन

Dhanbad News : डेंजर जोन के रूप में चिह्नित कनकनी कोलियरी के जोगता 11 नंबर बस्ती में मंगलवार की सुबह जोरदार आवाज के साथ गोफ बन गया. इससे पूरी बस्ती में हड़कंप मच गया. गोफ से जहरीली गैस व धुआं निकल रहा है. बस्ती के समीप गोफ बनने की सूचना स्थानीय लोगों ने दूरभाष पर कनकनी कोलियरी प्रबंधक को दी. बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मंगलवार को अहले सुबह बस्ती के समीप पहले जमीन में दरार पड़ी और फिर जोरदार आवाज को साथ गोफ बन गया. बस्ती निवासी ब्रह्मदेव सिंह चौधरी ने बताया कि तीन दिन पूर्व कनकनी कोलियरी प्रबंधन द्वारा भराई करायी गयी थी. बावजूद इसके पुराने गोफ स्थल से धुआं व गैस रिसाव जारी था. बीते 20 मार्च को भी बस्ती के समीप मैदान व सूखे तालाब में दो जगह गोफ बन गया था. बस्ती में फिलहाल तीन सौ परिवार रह रहे हैं, जिन्हें खाली करने के लिए कोलियरी प्रबंधन की ओर से अनेकों बार नोटिस दिया गया है. फिर भी लोग जान जोखिम में डाल कर बस्ती में ही रह रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola