ePaper

झारखंड में फिर लगेगा बिजली का झटका! टैरिफ बढ़ाने के प्रस्ताव पर हो रही जनसुनवाई

Updated at : 23 Aug 2024 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में फिर लगेगा बिजली का झटका! टैरिफ बढ़ाने के प्रस्ताव पर हो रही जनसुनवाई

Jharkhand Electricity Tariff 2024 News: झारखंड में एक बार फिर बिजली की दरें बढ़ाने की तैयारी चल रही है. टैरिफ पर धनबाद में जनसुनवाई हुई. जानें क्या बातें हुईं.

विज्ञापन

Jharkhand Electricity Tariff 2024 News: झारखंड के लोगों को फिर बिजली का झटका लग सकता है. जी हां, बिजली की दरें बढ़ाने के लिए जनसुनवाई जारी है. धनबाद में जनसुनवाई के दौरान ही झारखंड राज्य विद्युत विनियामक आयोग के विधि सदस्य महेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. कहा कि अधिकारियों में अनुशासन नहीं है. यह केवल बिजली विभाग नहीं, बल्कि सभी सरकारी विभागों का यही हाल है.

कहा कि नेटवर्क की सबसे बड़ी संस्था का हाल आप से छुपा नहीं है. बिजली विभाग से भी उद्योग वाले कनेक्शन कटवा कर डीवीसी से कनेक्शन ले रहे हैं. अगर सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले समय में इसका भी हाल कहीं उसी संस्था की तरह न हो जाये.

महेंद्र प्रसाद ने की टैरिफ बढ़ाने के प्रस्ताव पर जनसुनवाई

महेंद्र प्रसाद जेबीवीएनएल की तरफ से दिये गये टैरिफ बढ़ाने के प्रस्ताव पर जन सुनवाई करने शुक्रवार को न्यू टाउन हॉल पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड ऊर्जा वितरण निगम लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अरविंद कुमार ने कहा है कि जेबीवीएनएल को छोड़कर डीवीसी से कनेक्शन ले सकते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि डीवीसी से कनेक्शन लेने के लिए जेबीवीएनएल का एनओसी चाहिए, जो वह नहीं देना चाहती है.

बांस के माध्यम से बिजली कनेक्शन देने पर जतायी आपत्ति

आयोग के तकनीकी सदस्य अतुल कुमार ने कहा कि बरवाअड्डा में बांस के माध्यम बिजली का कनेक्शन देना आपत्तिजनक है. कोई दुर्घटना होती है, तो इसके लिए विभाग के अधिकारी पूर्ण रूप से दोषी होंगे. कहा कि विभाग ने अगर कनेक्शन दिया है, तो पोल की व्यवस्था करने की जिम्मेवारी भी विभाग की बनती है. इस मामले पर जल्द कार्य किया जाये.

उपभोक्ताओं ने 2.85 रुपए प्रति यूनिट बिजली बढ़ाने का किया विरोध

जन सुनवाई के दौरान उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं को रखा. सभी ने एक स्वर में बिजली विभाग के टैरिफ में 2.85 रुपये के बढ़ोतरी का विरोध किया है. सुविधाओं और उपभोक्ताओं पर इसका असर कम से कम पड़े, इसे देखने का आग्रह किया गया. सदस्यों ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि सभी पहलुओं को देखने के बाद ही टैरिफ में वृद्धि का फैसला किया जाएगा.

Also Read

Utility News : बिजली टैरिफ में प्रति यूनिट “2.85 की बढ़ोतरी का प्रस्ताव

Ranchi News : बिजली टैरिफ में बढ़ोतरी से लोग होंगे प्रभावित : चेंबर

बिजली दर में प्रस्तावित वृद्धि का सख्त विरोध करेगा संताल परगना चेंबर

jamshedpur electricity tariff जमशेदपुर और सरायकेला की बिजली दर कोई बदलाव नहीं

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola