Dhanbad News: टाटाकर्मी के फ्लैट में पांच लाख के गहने चोरी

Published by :OM PRAKASH RAWANI
Published at :05 May 2025 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: टाटाकर्मी के फ्लैट में पांच लाख के गहने चोरी

Dhanbad News: डिगवाडीह में टाटा फ्लैट में हुई घटना, पुलिस कर रही है जांच

विज्ञापन

Dhanbad News: डिगवाडीह में टाटा फ्लैट में हुई घटना, पुलिस कर रही है जांच

घटना स्थल का निरीक्षण करती पुलिसजोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगवाडीह टाटा फ्लैट में रहने वाले टाटाकर्मी मानस मुखर्जी के फ्लैट का चोरों ने शनिवार की रात ताला तोड़ कर 17 हजार रुपये नकद समेत करीब पांच लाख के गहने चोरी कर ली. रविवार की सुबह श्री मुखर्जी ने जोड़ापोखर थाना में शिकायत की. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू कर दी है.

सपरिवार पैतृक गांव चंदनकियारी गये थे गृहस्वामी

श्री मुखर्जी ने बताया कि शनिवार को पूजा-पाठ में शामिल होने के लिए पत्नी और बच्चे के साथ पैतृक गांव चंदनकियारी गये थे. देर शाम आंधी-पानी के कारण रात में वहीं रुक गये थे. रविवार की सुबह पड़ोसियों ने फ्लैट चोरी होने की जानकारी दी. वहां से घर पहुंचा, तो मेन दरवाजे का लग ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर अलमारी में रखे 17 हजार रुपये नकद, सोने की चार जोड़ी कान बाली, दो जोड़ा झुमका, सोने की एक चेन, दो अंगूठी, नाक का ब्रेशर आठ पीस, चांदी के चम्मच, कटोरी, गलास सिक्के आदि गायब थे. चोरी गये सामानों की कीमत लगभग पांच लाख है.

इलाके में बढ़ गयी है चोरी की घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ गयी है. पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है. एक सप्ताह पूर्व टाटा कोल वाशरी में अपराधियों ने निजी सुरक्षा गार्ड को गोली कर घायल कर दिया था. उसका इलाज जमशेदपुर में चल रहा है. इस संबंध में जोड़ापोखर पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें :: गोमो में वृद्धा के गले से एक लाख की चेन छीनी

हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्युत सब स्टेशन के निकट रविवार की शाम बाइक पर सवार दो अपराधियों ने एक वृद्धा के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गये. हरिहरपुर पुलिस घटना की जांच कर रही है. बताया जाता है कि राजा बागान निवासी कारी देवी (75) रविवार की शाम अपने आवास बाहर टहल रही थी. इस दौरान एक युवक ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली. घटना के बाद युवक बगल से गुजर रहे एक बाइक पर बैठकर लोको बाजार की ओर फरार हो गया. पीड़िता के पुत्र ने बताया कि चेन की कीमत करीब एक लाख रुपये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola