Dhanbad News : आइपीआरपी पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : आइपीआरपी पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन

Dhanbad News : एग्यारकुंड शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत के जेएसएलपीएस महिला ग्रुप की सक्रिय सदस्य काजल सिन्हा ने एक आइपीआरपी पर लोन का पैसा जमा करने के लिए धमकाने व परेशान करने का आरोप लगाया है. मामले की शिकायत बीपीएम राहुल केशरी से की है. शिकायत में काजल सिन्हा ने कहा है कि लोन का पैसा चुकाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है. आइपीआरपी देर शाम घर पर पहुंच जाते हैं. साथ ही देर रात मोबाइल पर फोन कर धमकाते हैं. अगर उसे न्याय नहीं मिला, तो वह सुसाइड लेगी. इस संबंध में बीपीएम श्री केसरी ने बताया कि दो दिन पूर्व काजल सिंह ने शिकायत की है. उन्होंने बैंक एचआर एवं संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है. जल्द ही बैठक कर मामले को सलटा लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola