ePaper

Dhanbad News : उद्योगपतियों को दी गयी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Updated at : 09 Jul 2025 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : उद्योगपतियों को दी गयी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Dhanbad News : उद्योगपतियों को दी गयी सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन

Dhanbad News : झारखंड रिफ्रैक्टरी मैनुफेक्चरर्स एसोसिएशन चिरकुंडा कार्यालय में मंगलवार को हुए एक कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र के उद्योगपतियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. एमएसएमइ विभाग धनबाद के सहायक निदेशक सुजीत कुमार व अधिकारी कुणाल कुमार ने भारत सरकार के योजना के बारे में विस्तार से बताया. सहायक निदेशक सुजीत कुमार ने सूक्ष्म उद्योग के लिए क्रेडिट लिंक कैपिटल सब्सिडी, क्लस्टर को बढ़ावा देने के लिए पुरानी नीति में किये गये आमूलचूल परिवर्तन, जेड सर्टिफिकेशन, ट्रेड फेयर सहित कई बातों की जानकारी दी. मौके पर एसोसिएशन के पन्ना लाल रक्षित, बजरंग जालान, ललन सिंह, श्रवण अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, संजीव मजूमदार, विश्वनाथ दास, अजय साव सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola