Dhanbad News: पत्नी से विवाद के बाद फंदे से झूला पति

Updated at : 08 May 2025 2:34 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: पत्नी से विवाद के बाद फंदे से झूला पति

Dhanbad News: गंभीर स्थिति में एसएनएमएमसीएच में भर्ती

विज्ञापन

Dhanbad News: पत्नी से हुए विवाद के बाद बुधवार को बेलगाड़िया निवासी रविंदर महतो (32 वर्ष) ने घर में फंदे से झूल आत्महत्या का प्रयास किया. गंभीर स्थिति में उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. परिजनों के अनुसार रविंदर कैटरिंग में मजदूरी का काम करता है. बुधवार की सुबह वह शराब के नशे में घर पहुंचा. इसी बात को लेकर उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ. बाद में वह कमरे में चला गया और फंदे से झूल गया. उसकी भांजी ने फंदे से झूलते रविंदर को देख कर शोर मचा कर परिवार के सदस्यों को बुलाया. परिजन उसे फंदे से उतार एसएनएमएमसीएच लेकर पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola